Skip to main content

हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते है। बनाकर रहेंगे : मोदी

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के ​लिए लागू लाॅकडाउन के 49वें दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्म निर्भर  भारत बनें। भारत में हर रोज 2 लाख पीपीई किट 2 लाख एन95 मास्क बनाये गये । आज विश्व में आत्म निर्भर शब्द के मायने पूरी तरह बदल गये । विश्व के सामने भारत का मूलभूत चिंतन है। विश्व एक परिवार है। जो पृथ्वी को मां मानती हो जब वो आत्म निर्भर बनती है वह सुखी संस्कृति की संभावना सुलक्षित होती हैै। भारते के अभियान का असर दुनिया में पड़ता है। हर भारतीय को गर्व होता है ।दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत कुछ अच्छा कर सकता है। मानवजाति के कल्याण के ​लिए कर सकता है। यह 130 करोड़ भारतीय लोगों के आत्मनिर्भर के संकल्प से पूरा किया जा सकता है। आज हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन टैलेंट है। बेस्ट प्रोडक्ट बनायेंगे। सप्लाई चैन को और बेहतर बनायेंगे हम कर सकते है और हम करेंगे। मोदी ने कच्छ की घटना को याद ​किया । भारतीय ठान लें तो कोई राह मुश्किल नहीं। आज तो चाह भी है राह भी है। आत्मनिर्भर की भव्य इमारत पांच पीलर पर खड़ी है। पहली इकोनोमी।दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर , तीसरा हमारा ​सिस्टम, चौ​था पिलर हमारी डेमोग्राफी और पांचवी पिलर डिमांड है।

20 लाख करोड़ का पैकेज 

नये संकल्प के साथ हम विशेष आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की कड़ी के तौर पर काम करेंगा।  कुल करीब 20 लाख करोड़ रुपये का यह पैकजे भारत की जीडीपी का 10 प्रतिशत है। आ​​र्थिक 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा। 2020 में देश में विकास यात्रा को 2020 वर्ष में मिलेगा आत्मनिर्भर भारत को नयी गति देगा। लैंड ,लेबर, लिक्विडीटी,  को बल देगा यह आर्थिक पैकेज यह देश के उस श्रमिक के लिए उस किसान के लिए, मध्यम वर्ग के लिए, भारतीय उद्योग जगत के लिए है। कल से विस्तार की दी जायेगी जानकारी। बीते 6 वर्षों में जो रिफार्म हुए उससे भारत समर्थ है। आत्म निर्भरता आत्म विश्वसा से संभव है।

आत्मनिर्भरता ग्लोबल सप्लाई चैन के लिए तैयार करता है। घरों मे काम करने वालों ने किया कष्ट का सामना । बड़े गरीब, श्रमिक, प्रवासी मजदूर, हर तब्के के लिए महत्वपूर्णफैसेले का होगा ऐलान। लोकल मार्केट का समझाया महत्व है। लोकल ने कि मांग पूरी। लोकर जरूरत नहीं हम सब की जिम्मेदारी। लोकल को जीवन मंत्र बनायें ।आज से हर भारतवाषी न सिर्फ लोकल उत्पाद खरीदे और प्रचार भी करना है देश ऐसा कर सकता है । मुझे विश्वास है।

चौथा चरण का भारत नये रंग रूप वाला

छोटे से प्रयास से खादी ​पहुंचा शीर्ष पर। कोरोना बना रहेगा लंबे समय तक जीवन का हिस्सा। हम ऐसा नहीं होने दे सकते कि ईद गर्द रहे मास्क पहनकर दूर रहकर लक्ष्य हासिल करेंगे। चौथा चरण नये रंग रूप वाला होगा। राज्यों के हिसाब 18 मई से पहले नयी जानकारी दी जायेगी। हम नियम का पालन करते हुए लड़ेगे और आगे बढ़ेगे भी। नयी संकल्प शक्ति लेकर आगे बढ़ना।नयी संकल्प शक्ति लेकर आगे बढ़ना। ।

Comments